अल्मोड़ानवीनतमहादसा

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में समाया वाहन, तीन लोगों की मौत; सुबह चला घटना का पता

ख़बर शेयर करें -

धौलछीना के हरड़ा क्षेत्र में रात को हुआ हादसा, SDRF ने रेस्क्यू कर तीनों शव खाई से निकाले

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा इलाके में देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रात में हुआ, लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

Ad

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। बाद में शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हादसे में इनकी गई जान…

हादसे में हयात सिंह (36) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम न्योली, तहसील व जिला अल्मोड़ा, बसंती देवी (40) पत्नी हिम्मत सिंह निवासी ग्राम हरड़ा तथा बीना देवी (19) पुत्री हिम्मत सिंह निवासी अल्मोड़ा की मौत हुई है।

Ad