खेलचंपावतनवीनतम

चम्पावत : धौन के क्रिकेट मैदान पहुंचे डीएम मनीष कुमार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

ख़बर शेयर करें -

नौनचूला क्रिकेट कमेटी के आयोजन की सराहना की, युवाओं से खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने की अपील

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने धौन क्रिकेट मैदान पहुंचकर नौनचूला क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

Ad

04 से 13 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में सीमांत क्षेत्र के युवाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है।

डीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने, खेल भावना के साथ खेलने और नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान नौनचूला क्रिकेट कमेटी ने खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के नवीन रावत, शंकर भट्ट, चन्द्र प्रकाश भट्ट, बंशीधर भट्ट, अमित सिंह और रविन्द्र भट्ट सहित खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Ad