चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर में खनन सामग्री से भरा डंपर पलटा, चालक गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मंगलवार सुबह टनकपुर क्षेत्र में खनन सामग्री से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जून की सुबह एक डंपर स्टोन क्रशर में खनन सामग्री लेकर पहुंचा था। माल उतारते समय अचानक डंपर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर चालक रईस हुसैन (37) पुत्र सईद हुसैन निवासी मनिहारगोठ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. आफताब आलम ने प्राथमिक उपचार किया। चालक के सिर में गंभीर चोट होने तथा सीटी स्कैन की आवश्यकता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad