चंपावतनवीनतमबनबसा

एनएसपीसी बनबसा में कार्यपालक निदेशक का दौरा : अधिकारियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। देश की अग्रणी जलविद्युत कंपनी NHPC की उत्कृष्ट कार्यशैली, आधुनिक प्रबंधन प्रणाली और कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रभाव एक बार फिर टनकपुर पॉवर स्टेशन में देखने को मिला। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से पहुंचे कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के दौरे ने पूरे परिसर में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। दौरे के दौरान पॉवर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधा भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर एनएचपीसी की पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस दौरे को प्रेरणादायक बताया।

कार्यपालक निदेशक ने निरीक्षण के दौरान बैराज क्षेत्र, सिल्ट इजेक्टर, पॉवर हाउस तथा विभिन्न तकनीकी इकाइयों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने परियोजना की कार्यक्षमता, सुरक्षा मानकों और तकनीकी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक, पारदर्शी प्रशासन और पर्यावरणीय संतुलन को भी समान प्राथमिकता देता है। प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं, कार्यस्थल की आवश्यकताओं और आगामी योजनाओं पर सकारात्मक संवाद हुआ। कार्यपालक निदेशक ने कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी परियोजना की सफलता उसके कर्मठ कर्मचारियों की निष्ठा पर निर्भर करती है।

Ad Ad

बैठक में कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षित कार्य वातावरण और तकनीकी उन्नयन को लेकर एनएचपीसी प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी का सहयोगात्मक रवैया कार्यस्थल का माहौल बेहतर बनाता है और इससे उनका मनोबल लगातार मजबूत होता है। दौरे के समापन पर कार्यपालक निदेशक ने वीआईपी गेस्ट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी कर्मचारियों से हरित अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।

Ad Ad