चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

फायर स्टेशन लोहाघाट ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों का किया अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फायर स्टेशन लोहाघाट की अग्निशमन टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरियों का सघन निरीक्षण किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकासी मार्गों तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित एवं शीघ्रता से बाहर निकाला जा सके।

अग्निशमन विभाग की टीम ने संस्थान संचालकों को आग लगने की घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के नियमित रखरखाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव प्रदान किए। फायर सर्विस अधिकारियों ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस ने जनपदवासियों से भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Ad Ad