नवीनतमनैनीतालराजनीति

पूर्व विधायक एवं उक्रांद के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से नैनीताल सहित पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. जंतवाल 66 वर्ष के थे। वह उपचार के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पीछे पत्नी और दो बेटियां हैं। डॉ. नारायण सिंह जंतवाल उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल विधानसभा सीट से यूकेडी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2012 में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतरे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. जंतवाल के निधन से उत्तराखंड की राजनीति और यूकेडी परिवार को गहरा झटका लगा है।

Ad