उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यकर्म में मौजूद रहे।