हल्द्वानी : दिशा की बैठक में सांसद के समक्ष डीएम और विधायक में हुई बहस, वीडियो देखें…
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी। हल्द्वानी के सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट के अध्यक्षता में चल रही ‘दिशा’ की बैठक में विधायक ने हंगामा कर दिया। विधायक और जिलाधिकारी के बीच में जमकर बहस हुई। पूरा मामला आपदा के तहत गोला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर है। जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान में पोकलैंड लगाकर काम किया जा रहा है, जबकि विधायक ने सिंचाई विभाग को काम दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई। जबकि जिलाधिकारी का कहना था कि उनके द्वारा वन विभाग को काम किए जाने को कहा गया है। सांसद के सामने ही काफी लंबे समय तक यह बहस चलती रही अंत में संसद को कहना पड़ा कि आखिर जिले में यह चल क्या रहा है।

