खेतीखान में 27वें दीप महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया उद्घाटन
झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, बाजार में उमड़ा क्षेत्रवासियों का हुजूम
खेतीखान/चम्पावत। खेतीखान में 27वें दीप महोत्सव 2026 का रविवार, 1 नवंबर को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।
महोत्सव की शुरुआत प्रगाढ़ से निकली भव्य झांकी के साथ हुई। झांकी पूरे बाजार से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। बाजार में झांकी के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समिति अध्यक्ष विजय फर्त्याल और सचिव श्यामलाल मनराल ने अतिथियों का स्वागत किया। छह दिनों तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल और महासचिव यशपाल मनराल के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट और मीडिया संयोजक पवन देउपा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


