जनपद चम्पावतनवीनतम

खेतीखान में होलाष्ठक पर्व खड़ी हुआ ‘होली’ का शुभांरभ

ख़बर शेयर करें -

खेतीखान (चम्पावत)। होली के होलाष्ठक पर्व पर खेतीखान में खड़ी होली का आयोजन किया गया। होली का आयोजन इंदिरा पार्क में किया गया। गत छह वर्षों से यहां पर खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। खड़ी होली के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के तमाम होल्यार मौजूद रहे। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह मनराल ने की। सुरेंद्र सिंह देउपा , छत्तर सिंह मनराल, कर्नल जीएस देव, देवकीनंदन खर्कवाल, चन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र बोहरा व नवीन बोहरा ने गुलाल उड़ाकर कर होलाष्ठक पर्व उद्घाटन किया। इस मौके पर होलियारों की टीम डिगराज सिंह मेहरा, नरेद्र सिंह बोहरा, मुकेशराज देउपा, किशोर जुकरिया,महेश चद्रं, दीपक देउपा, जीत सिंह देउपा, खीम सिंह देउपा, बद्री दत्त, बब्लू देव, ललित मोहन जुकरिया, विजय सिंह मनराल, आदि मौजूद रहे।

Ad