देहरादूननवीनतम

देहरादून जिले में कई इंस्पेक्टरों के तबादले, इन थाना प्रभारियों के जिम्मेदारी में हुआ फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कई निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है।

Ad Ad