चम्पावत राजकीय शिक्षक संघ के जगदीश अधिकारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने

चम्पावत। राजकीय शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार 24 मई को संपन्न हुई। जगदीश सिंह अधिकारी लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए। जबकि प्रकाश उपाध्याय मंत्री पद पर काबिज हुए। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार और महिला उपाध्यक्ष पद पर कल्पना आर्या विजयी रहीं। तीन अन्य पदों पर पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इससे पहले चम्पावत जीजीआईसी में हुए राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में 714 मतदाताओं ने वोटिंग की। मतदान सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 12 बजे तक हुआ।

मौजूदा अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ने पल्लव जोशी को 140 वोटों से हराया और लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ने 217 वोटों से मनोज कुमार गड़कोटी को, महिला उपाध्यक्ष पद पर कल्पना आर्या ने बबीता सिंह को 199 और जिला मंत्री पद पर प्रकाश उपाध्याय ने निवर्तमान मंत्री इंदुवर जोशी को 61 वोटों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर गिरीश जोशी, संगठन मंत्री पद पर नरेंद्रनाथ गोस्वामी और ऑडिटर चंद्र प्रकाश टम्टा पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।

निर्वाचन कार्य में पर्यवेक्षक पाटी के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी, चुनाव अधिकारी लोहाघाट के बीईओ घनश्याम भट्ट, चंपावत के बीईओ राधेश्याम खर्कवाल, प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, संतोष उप्रेती, ललित मोहन चतुर्वेदी, लोचन त्रिपाठी, जीवन चंद्र ओली, पंकज सैनी, नगेंद्र जोशी आदि ने निपटाया।
जानें किस प्रत्याशियों को मिले वोट
— जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी 427 पल्लव जोशी 287
— जिला उपाध्यक्षः अनिल कुमार 462, मनोज कुमार गड़कोटी 245
— जिला महिला उपाध्यक्ष कल्पना आर्या 454, बबीता सिंह 255
— जिला मंत्री प्रकाश उपाध्याय 386, इंदुवर जोशी 325

