जनपद चम्पावतटनकपुर

बेलखेत के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर कार पलटी, चालक बाल बाल बचा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से आज एक कार पलट गई। गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलटी। अगर कार सड़क के नीचे की ओर पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार चला रहा व्यक्ति बाल बाल बचा। कार में वह अकेले ही सवार था। एनएच पर चलने वालों ने उनकी मदद की। बताया जा रहा है कि कार जनपद में तैनात एक सरकारी कर्मचारी की है।

Ad Ad