नवीनतमनैनीताल

जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता से 17 लाख की ठगी, जेई को रकम दोगुनी करने का दिया था लालच

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रकम दोगुनी करने का लालच देकर साइबर ठगों ने जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता से 17 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी अमित आर्य जल संस्थान हल्द्वानी में कनिष्ठ अभियंता हैं। साल 2023 में ठगी होने के मामले में उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज करायी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही जेई ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उनकी संस्था निवेशकों से पैसा लेकर अलग अलग संस्थानों में लगाती है और कम समय में निवेशकों की आय दोगुनी कर वापस दी जाती है। उसकी बातों में आकर निवेश कर दिया। एक साल में कभी जीएसटी तो कभी इनकम टैक्स भरने के नाम पर रुपये लेते रहे। नवंबर 2022 से अक्तूबर 2023 तक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये ट्रांसफर किए गए। मगर ठगी का एहसास होने पर उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी में 25 नवंबर 2023 को तहरीर दी। इसके बावजूद न तो इस पर कोई जांच हुई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। अदालत ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

Ad Ad