केजरीवाल का पंजाब में बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
ADVERTISEMENTS
आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के मद्देनजर पंजाब में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो पंजाब की 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के अकाउंट में हर महीने में 1,000 रुपये डलवाए जाएंगे। पंजाब के मोगा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दें।

