चम्पावत: जिपं के अभियंता नंदकिशोर के पिता केशव दत्त उप्रेती का निधन, शोक की लहर
चम्पावत। चम्पावत जिला पंचायत के अभियंता नंद किशोर उप्रेती के पिता केशव दत्त उप्रेती का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। नौसेना में अपनी सेवाएं दे चुके उप्रेती अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज 22 जून को स्थानीय श्मशान घाट में पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सभासद प्रेमा चिल्कोटी शामिल रहीं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी और जनार्दन चिल्कोटी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, जिला पंचायत कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, कार्य अधिकारी प्रेमा कोहली और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती मौजूद रहे। शोक सभा में लेखाकार विनोद जोशी, कर अधिकारी महेश सिंह रावल, कर निरीक्षक तुलसी प्रसाद भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण राम, कनिष्ठ अभियंता संजय कलखुड़िया, अशोक सिंह महर, रवींद्र कुमार, राजेश जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र चौबे, हितेश जोशी, हिमांशु तिवारी, निर्मल सिंह महर, गौरव सिंह सामंत, मोहित पुंडीर, नारायण दत्त जोशी, सुभाष चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र मुरारी और ममता जोशी सहित सभी कर्मचारियों ने मौन रखकर शोक जताया।

