लोहाघाट पुलिस ने दो गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर स्वामियों को सौंपे, लोगों ने जताया आभार
लोहाघाट/चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने जनसेवा और सुरक्षा के अपने संकल्प को दोहराते हुए दो नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाई जा रही त्वरित मुहिम के तहत लोहाघाट पुलिस को यह सफलता मिली।

थाना लोहाघाट पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ‘सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर’ (CEIR) पोर्टल के माध्यम से दो गुमशुदा मोबाइल फोनों को सफलतापूर्वक ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों फोन बरामद कर लिए। 28 मई 2026 को पुलिस टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने चम्पावत पुलिस की कार्यकुशलता, त्वरित एक्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की और पुलिस टीम का धन्यवाद जताया। इस त्वरित बरामदगी अभियान में मुख्य रूप से उ0नि0 कुन्दन सिंह बोरा (थाना लोहाघाट) हे0का0 हेमन्त लुण्ठी (चौकी बाराकोट) शामिल रहे।

