उत्तर प्रदेशक्राइमनवीनतम

यूपी में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या हुई, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पूरे प्रदेश में हाई-अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उन्हें अस्पताल में जांच कराने के लिए लाई थी। इस बीच अतीक से मीडिया वाले सवाल पूछ रहे थे, तभी अचानक गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई मिली। मालूम हो कि गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हत्याकांड के समय अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा भी मौके पर मौजूद थे। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस अतीक और अशरफ को चिकित्सा जांच के लिए ले जा रही थी। जैसे ही हम अस्पताल परिसर में दाखिल हुए तो गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। साथ ही सीएम योगी ने देर रात लखनऊ में अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। यूपी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ सीएम योगी की यह बैठक रात दो बजे के बाद खत्म हुई। साथ ही सीएम ने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए हैं।

Ad Ad

प्रयागराज में RAF और PAC तैनात
प्रयागराज में हुई घटना के बाद प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासकर प्रयागराज में बड़ी तादाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी गयी है। घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रयागराज पुलिस के अलावा एसटीएफ भी घटनास्थल से सुबूत बटोर रहे हैं। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी बल की तैनाती भी की गई है। डीजीपी आरके विश्वकर्मा और स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार पूरे घटनाक्रम की गहनता से मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रयागराज भेजा गया है। वही प्रयागराज में हालात देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

Ad Ad