राष्ट्रीय फायर सर्विस प्रतियोगिता में चम्पावत के फायरमैन नीरज जोशी ने जीता कांस्य पदक
बैंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता के Truck Pull इवेंट में किया शानदार प्रदर्शन, एसपी रेखा यादव ने पदक पहनाकर किया सम्मानित
चम्पावत। चम्पावत फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन नीरज जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। बैंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता-2026 के Truck Pull इवेंट में नीरज जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
नीरज की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से जनपद में खुशी की लहर है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने फायरमैन नीरज जोशी को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



