चम्पावत : सीमांत गांवों में पहुंची जनसेवा की पहल, युवाओं को बांटी खेल सामग्री
चूका से बाज बरकुम तक कई गांवों में हुआ सामग्री वितरण, युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने का लक्ष्य
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद के सीमांत एवं दुर्गम गांवों में जनसेवा और युवा प्रोत्साहन की पहल के तहत ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री तथा युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य गांवों में सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है।


मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के नेतृत्व में चूका, सीम, सौराई, भनार, मोस्टा, बकौड़ा, तरकुली, आमड़ा, रियांसी, बमनगांव और बाज बरकुम सहित विभिन्न सीमांत गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर सामग्री का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कैलाश बोहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश भट्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, ग्राम प्रधान निशा सामंत, महेंद्र, राजेंद्र सिंह, भुवन सिंह, त्रिलोक सिंह, श्याम सिंह, दिलीप सिंह, सोबन सिंह, युवा मोर्चा तल्लादेश मंडल उपाध्यक्ष रोहित सिंह रैंसवाल, रघुवर बिष्ट, दीपक राम और पान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सीमांत गांवों तक विकास, जनसेवा और खेल प्रोत्साहन से जुड़ी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

