चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : एनएच-125 चौड़ीकरण में बड़ा बदलाव, 45 से घटकर 30 मीटर हुआ ROW

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज-टनकपुर हाईवे के भूमि अधिग्रहण प्लान में संशोधन, डीएम ने पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग-125 (सितारगंज-टनकपुर अनुभाग) के चौड़ीकरण को लेकर चम्पावत जिले में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई रुद्रपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे (ROW) की चौड़ाई पूर्व निर्धारित 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर कर दी है। इस संशोधन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जाएगा।

Ad Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग-125 को दो लेन से चार लेन में चौड़ा करने की परियोजना के तहत यह संशोधन किया गया है। इसमें लेपित स्कंध भी शामिल हैं। भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के क्रम में संशोधित भूमि अधिग्रहण प्लान तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क चौड़ीकरण एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि ROW की चौड़ाई 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर किए जाने के नए प्रावधानों और भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के अनुसार ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय भू-स्वामियों और नागरिकों के हितों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।