नवीनतम

MCD Election Results : 134 सीटों के नतीजे आए, 75 पर AAP, 54 पर BJP और 4 पर Congress जीती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर कौन काबिज़ होगा, इसके लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में आप को बहुमत मिल गया है। AAP 133, बीजेपी 103, कांग्रेस 10 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 134 सीटों के नतीजे आ गए हैं। 54 बीजेपी, 75 पर आप, 4 पर कांग्रेस, 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से बीजेपी का शासन है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 181 सीटें मिली थीं। इस बार तीनों नगर निगम को साथ मिलाकर चुनाव हुए हैं। साथ ही परिसीमन कर कुल सीटों की संख्या भी 250 कर दी गई थी। गौरतलब है कि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में 50.48 फीसदी मत पड़े थे। ‘आप’ और भाजपा दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनाव में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है हालांकि, अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने भाजपा पर ‘आप’ की भारी जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Ad Ad