क्राइमबनबसा

ऑपरेशन क्रैक डाउन : बनबसा पुलिस ने दो स्मैक तस्कर दबोचे

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत कार्यवाही करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 06.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उनके पास मिली एक बाइक को सीज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को गढीगोठ क्षेत्र से वाहन संख्या UK06AK-5633 में दो अभियुक्तों को 06.35 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्मैक परिवहन करने में प्रयुक्त बाईक को सीज किया। पुलिस के अनुसार अमरीक सिंह पुत्र कृष्ण सिंह, निवासी ग्राम चपतपुर चफला, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर उम्र-27 वर्ष के कब्जे से 02.75 ग्राम स्मैक व कोमल सिंह पुत्र जसवन्त सिंह, निवासी ग्राम बिडोरा मझोला, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र -19 वर्ष के कब्जे से 03.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम में शारदा चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, एचसी जगवीर सिंह, रघुनाथ गोस्वामी व कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे।