चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सूखीढांग बाजार में हाईवे पर बना गड्ढा, जलभराव से भवनों को खतरा; जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर स्थित बृजनगर सूखीढांग बाजार में सड़क पर बने बड़े गड्ढे और बरसाती पानी की निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
तल्ला पाल बिलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में बताया कि जोशी टूरिस्ट रेस्टोरेंट और सदाबहार भोजनालय के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।


उन्होंने कहा कि पहाड़ी की ओर बनी जल निकासी नालियों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा स्लैब से पूरी तरह ढक दिए जाने के कारण बरसात का पूरा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क को नुकसान पहुंचने के साथ ही नीचे स्थित आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
शंकर जोशी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को तत्काल सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत कराने तथा जल निकासी व्यवस्था सुचारु करने के लिए नालियों के ऊपर लगाए गए स्लैब हटाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि बरसात के दौरान होने वाले नुकसान और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Ad Ad