उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

बाॅलीवुड गायक जुबीन नौटियल के पिता रामशरण नौटियाल को बीजेपी का टिकट, चकराता विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में हर विधानसभा सीट में मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनावी मैदान में उतारा है। कहा जा रहा है कि रामशरण नौटियाल का चुनावी सफर आसान नहीं होगा। उनका सीधा मुकाबला, कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उनकी गिनती सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली नेताओं में होती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके सिंह की चकराता विधानसभा सीट में अच्छी पकड़ है। बात करें तो जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की तो वह भी पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय है। बेटे जुबीन के प्रशांसकों और वोट बैंक को आकर्षित करने में जुबीन अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस के प्रीतम सिंह को कांटे की टक्कर दे सकते हैं।

दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता पर बीजेपी ने कैंट विधानसभा सीट पर खेला दांव
उत्तराखंड चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने पहली सूची में कैंट विधानसभा सीट से आठंवी बार लगातार विधायक रहे हरबंस कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया है। सविता भी कैंट क्षेत्र में काफी सक्रिय रहीं हैं। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व कैंट विधायक हरबंस कपूर का पिछले साल दिसंबर 13 को निधन हो गया था। कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं। कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

Ad Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड