देहरादूननवीनतम

देहरादून : IG प्रकरण में SP CITY प्रमोद कुमार का बड़ा बयान, कहा- मैं बार में गया ही नहीं, सभी खबरें तथ्यहीन

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून के चर्चित आईजी प्रकरण में अब जिला पुलिस द्वारा अपना पक्ष रखा गया है जिसमें एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी खबरें दैनिक समाचार पत्रों और पोर्टल्स पर चल रही हैं, वह सब भ्रामक और तथ्यहीन हैं। जबकि वह उस बार में गए ही नहीं थे और राजपुर थाना क्षेत्र के कुठल गेट से ही पुलिस की तीन अलग-अलग टीम में बनाकर वहां से चले गए थे। SP सिटी के अनुसार उसके बाद वो एक प्रकरण में वसंत विहार गए जबकि खबरों में उनके बार में जाने का जो जिक्र किया गया है वह गलत है और वह देर रात को उस बार में गए ही नहीं थे।

Ad Ad