टनकपुर : अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ADVERTISEMENTS


टनकपुर। टनकपुर निवासी एक महिला ने नाबालिग बेटी के नाम से सोशल मीडिया में फर्जी आइडी बना कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
टनकपुर क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी की इंस्टाग्राम में आईडी बनी थी। महिला ने आरोप लगाया है कि अज्ञात ने उसकी बेटी की फर्जी आईडी बना कर उससे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल की है। इससे उनका परिवार मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है। इधर कोतवाल योगेश उपाध्याय नेबताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात
के खिलाफ बीएनएस की धारा 78/ 318(4) के तहत मुकदमा दर्जकर लिया गया है।

