जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर : वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.जोशी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं मानव वन्यजीव संघर्ष के संबंध में दी जानकारी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन जोशी ने ‘जियें पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी’ के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं मानव वन्यजीव संघर्ष से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पारिस्थितिकी तंत्र खाद्य श्रृंखला एवं इकोलॉजिकल पिरामिड के बारे में विस्तृत से जानकारी दी एवं प्रतियोगिताओं में पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्न उत्तर से अवगत कराया। छात्र छात्राओं ने उनसे वन्यजीव से संबंधित अनेक सवाल किए, जिनके उन्होंने विस्तार से उत्तर दिए। उत्तराखंड में पाए जाने वाले विभिन्न जीव जंतुओं के बारे में एवं उनके आवास स्थलों के बारे में भी छात्र छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी पिंकी, मोहित देउपा, सुमन टम्टा, रूपा, सुभाष अधिकारी, सौरभ कलखुडिया, सूरज चंद, सचिन सिंह चौहान, विपिन विश्वकर्मा, पवन बोहरा, विशाल नेगी, मानवी ठाकुर, शिया राजपूत, आकाश दीप, अंकित, नीरज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

Ad