उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतममौसम

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया, सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 30 जून 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आगामी दो दिनों के भीतर राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

मौसम का मुख्य पूर्वानुमान 01 जुलाई 2026…

Ad Ad

देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 02 जुलाई 2026: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। तापमान में गिरावट: अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 4° से 6° सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

प्रशासन के मुख्य दिशा-निर्देश…

यात्रा और ट्रेकिंग पर रोक: भारी बारिश की चेतावनी के दौरान उच्च हिमाचली क्षेत्रों में पर्यटकों और पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकर्स को ट्रेकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सड़क मार्ग खोलना: NH, PWD, BRO और PMGSY जैसी एजेंसियों को बाधित मोटर मार्गों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी हाई अलर्ट पर: आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे और किसी भी कर्मचारी का फोन बंद नहीं रहेगा।

आपातकालीन व्यवस्था: फंसे हुए लोगों के लिए खाद्य सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था करने तथा जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई के आदेश दिए गए हैं।

जनता के लिए आवश्यक सलाह…

बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित पक्के मकानों के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों के पास रहने वाले लोग लगातार सतर्कता बरतें। चारधाम या अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री मौसम अपडेट देखकर केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314 या टोल-फ्री नंबर 1070 पर तुरंत संपर्क करें।