चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : पेड़ से गिरकर महिला की मौत, चारा पत्ती लेने गई थी जंगल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई निकटवर्ती ग्राम नायकगोठ की एक महिला की पेड़ से गिरने की वजह से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

आज गुरुवार 19 सितंबर की सुबह त्रिलोकी देवी (36) पत्नी दीपक सिंह कुछ अन्य महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। इसी दौरान पेड़ से चारा काटते वक्त संतुलन बिगड़ने से महिला नीचे गिर गई और बुरी तरह जख्मी हो गई। साथी महिलाओं ने इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी। आनन फानन में बुरी तरह घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ले लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद त्रिलोकी देवी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट थी। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक हिमानी गहतोड़ी द्वारा मृतक महिला का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि महिला का पति दीपक सिंह चालक है। मृतका के दो बच्चे हैं।

Ad