चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

बड़ी खबर : आदर्श चम्पावत की दिशा में बड़ा कदम, गोल्ज्यू कॉरिडोर के लिए पर्यटन विभाग को हस्तांतरित हुई भूमि

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिली नई गति, गोल्ज्यू कॉरिडोर में विकसित होंगी आधुनिक जनसुविधाएं

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के विजन को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनपद मुख्यालय में प्रस्तावित गोल्ज्यू कॉरिडोर के अंतर्गत जनसुविधाओं के विकास हेतु भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम चम्पावत स्थित लोक निर्माण विभाग की 0.355 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी, जहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा।

Ad Ad

इस महत्वपूर्ण पहल से चम्पावत में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा गोल्ज्यू देवता से जुड़े आस्था केंद्रों का सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित होगा। भूमि हस्तांतरण के साथ ही उसके विकास, रखरखाव एवं प्रबंधन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की होगी। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप चम्पावत को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से एक आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।