चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

बड़ी खबर: लोहाघाट-घाट एनएच पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, तीन लोगों की मौत की आशंका

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिले के लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बंतोली के समीप शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना आज दोपहर के समय हुई। स्थानीय लोगों ने खाई से धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ एवं अन्य राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा शवों की पहचान और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad