जनपद चम्पावतनवीनतम

प्रशासन ने पद्मश्री के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रीता का नाम शासन को भेजा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पद्मश्री पुरस्कार के लिए जिला प्रशासन ने लोहाघाट की सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी का नाम शासन को भेजा है। प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने उनके योगदान को देखते हुए शासन को इस संबंध में पत्र भेजा है। इससे पूर्व 2021 और 2022 में भी उनका नाम प्रशासन ने आगे बढ़ाया था। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीता दो दशक से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान दे रही हैं। मानव तस्करी के खिलाफ मुखरता से काम करने वाली रीता समाज में अंधविश्वास और रूढि़वाद के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। नशा उन्मूलन और भ्रूण हत्या रोकने से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाती रही हैं। इन दिनों वह नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।