अल्मोड़ानवीनतमहादसा

रानीखेत के उर्स मेले में आंधी से गिरा पेड़, एक की मौत आठ घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। रानीखेत में चल रहे कालू सैयद बाबा के उर्स मेले एक विशालकाय पेड़ गिया गया। पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। सुबह से धूप के बाद दोपहर को एकाएक मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते काले घने बादलों के बीच आंधी आ गई। इससे विशालकाय पेड़ धराशाही हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बाजपुर ऊधमसिंह नगर निवासी संजू देवल (50) पुत्र राम चंद्र की मौत हो गई, जबकि मेघा पुत्री विपिन चंद्र निवासी जरूरी बाजार रानीखेत, कृष्णा पुत्र कमलेश व हिमांशु बिष्ट पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी बम्सयू रानीखेत, नबी अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी रामपुर यूपी, सरताज अहमद पुत्र इकरार निवासी सितारगंज ऊधमसिंह नगर, राजपाल पुत्र टीका राम, कमरू खान पुत्र अब्दुल राशिद, नाजिर पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी बाजपुर ऊधमसिंह नगर घायल हो गए। तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि पांच का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची तहसीलदार दीपिका आर्या ने कहा कि अंधड़ से पेड़ गिरने से घटना हुई है। मामले की पूरी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad