चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में 9.7 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल भी बरामद

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत बिचई में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

टनकपुर/चम्पावत। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टनकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को 9.7 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और एक वैगनआर कार भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2026 को ग्राम बिचई स्थित नवयोग शोध केंद्र के पास चेकिंग के दौरान की गई।

Ad

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कश्यप (32) निवासी घसियारा मंडी, वार्ड नंबर-9 और सोनू कुमार (32) निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड नंबर-11 टनकपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बताई गई सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या UK03 TA 2559 को भी कब्जे में लिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, रियाज अख्तर तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर और कांस्टेबल ललित चौधरी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

चम्पावत पुलिस की अपील :- नशे से संबंधित सूचना MANAS हेल्पलाइन 1933 व पुलिस को दें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Ad