चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए शुरू होगी वाहन व्यवस्था, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद चम्पावत के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था दिनांक 15 मई 2026 से 31 मार्च 2027 तक संचालित की जाएगी।


नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत विभिन्न गांवों से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रूप से विद्यालय तक लाने एवं वापस पहुंचाने हेतु समुचित वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

Ad Ad

सीएम के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) चम्पावत द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जनपद के चुनिंदा राजकीय इंटर कॉलेजों (GIC) में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्कूल आने-जाने के लिए नियमित वाहन व्यवस्था शुरू की जा रही है। यह व्यवस्था 15 मई 2026 से शुरू होकर आगामी 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इस परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। रा०इ०का० सूखीढांग के 14 छात्रों (ग्राम धूरा, ब्यालाधुरा, चौड़ाकोट, मथियाबांज) के लिए 2 वाहन और अन्य 14 छात्रों (ग्राम सिलाड़) के लिए 1 वाहन संचालित किया जाएगा। रा०इ०का० विविल के 30 छात्रों (ग्राम सिमलौंदा, पन्थ्यूरा भट्टाग, अगौडा) के लिए 2 वाहनों की व्यवस्था की गई है। रा०इ०का० बापरू/बाराकोट के 14 छात्रों (ग्राम सिंगदा, नेत्रसलान, च्यूरानी) के लिए 1 वाहन की मंजूरी दी गई है।

Ad Ad