चंपावतलोहाघाट / आस-पासशिक्षा

एसएस जीना विवि के कुलपति ने किया पीजी कॉलेज लोहाघाट का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। एसएस जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सतपाल सिंह बिष्ट (डीएससी) ने शनिवार को स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में हो रहे क्रियाकलापों का जायजा लिया। प्राचार्य (डॉ.) संगीता गुप्ता, परीक्षा प्रभारी डॉ. दिनेश व्यास, सदस्य डॉ. सीमा नेगी, डॉ. दिनेश राम, डॉ. किशोर जोशी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एसपी सिंह द्वारा परीक्षार्थियों के कक्षाओं में निरीक्षण करवाया गया।

प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाते हुए कहा की विगत कई वर्षो से महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ देश के कई शीर्ष पदों पर आसीन हुए है तथा वर्तमान में छात्रों की अनेक उपलब्धियों में कुलपति स्वर्ण पदक, खेल, एनसीसी, रोवर-रेंजर, एनएसएस, यूजीसी नेट-जेआरएफ, संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च पदों पर चयनित हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों की उपलब्धियों एवं महाविद्यालय के संसाधनों से भी अवगत करवाया।

Ad Ad

निरीक्षण के दौरान एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश शक्टा ने कुलपति डॉ. बिष्ट को 07 दिसम्बर के अवसर पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर झंडा स्टीकर भेंट किया। इस दौरान डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. भगत राम लोहिया, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. नम्रता देव, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. पंकज टम्टा, देवेन्द्र सिंह पोखरिया, चंद्रा जोशी, बृजमोहन, अतुल अधिकारी, कमल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad