उत्तराखण्डनवीनतम

साइबर क्राइम का शिकार हुआ उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज, डीपी पर लगा दी अश्लील तस्वीर!

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। साइबर अपराधी आम लोगों को तो अक्सर निशाना बनाते ही हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को ही सीधे सीधे चुनौती दे दी है। रविवार को उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए पुलिस के फेसबुक पेज पर उसकी डीपी पर युवती की अश्लील फोटो लगा दी। पेज पर फोटो अपलोड होते ही सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक कर दिया जबकि कमेंट भी किये गये। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पेज हैक नहीं हुआ। इसे संचालित करने वाली टीम के पुलिस कर्मी के मोबाइल बदलने की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। मामले को साइबर सेल को दे दिया गया है।

आज दोपहर बारह बजे उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर युवती की अश्लील फोटो नजर आने लगी। हालांकि जल्द ही इसे ठीक कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी लोग इसे देख चुके थे। बताया गया कि जो पुलिस कर्मी उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज को हैंडल करने वाली टीम में है उसने अपना मोबाइल बेच दिया था। लेकिन वह आइडी लाग आउट करना भूल गया। जिसने यह मोबाइल खरीदा संभवत उसने यह हरकत की होगी ऐसा सूबे के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जायेगा। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को 3.35 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 44 लोगों को उत्तराखंड पुलिस अपने पेज के जरिये फॉलो करती है।

Ad