टनकपुर

हरेला क्लब की महिलाओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। हरेला क्लब महिला विंग की सदस्यों ने एसएसबी कैंप शारदा बैराज पहुंच कर जवानों को राखी बांधी। क्लब की संरक्षक जानकी खर्कवाल, डॉ. प्रभा जोशी के नेतृत्व में पहुंची क्लब की महिला सदस्यों ने कमांडेंट रेलू राम व अन्य जवानों को राखी बांधी। सभी का मुंह मीठा कराया गया। महिलाएं जवानों के लिए घरों से पूड़ी पकवान भी बना कर ले गई थीं, जिसे सभी को खिलाया गया।

क्लब की अनीता नैथानी एवं साथियों ने एसएसबी जवान भाइयों के लिए रक्षाबंधन गीत गाया। सभी बहनों ने भाइयों को रक्षाबंधन का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला विंग द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में हरेला क्लब महिला विंग अध्यक्ष सुमन वर्मा, विद्या जुकरिया, एमडीएम स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता चंद, क्लब की उपाध्यक्षा सुनीता गहतोड़ी, सचिव पुष्पा मुरारी, उपसचिव हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उप कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल, प्रचार प्रसार मंत्री, मंजू भट्ट, सह प्रचार प्रसार मंत्री शांति कापड़ी, मीडिया प्रभारी ऋचा सूतेड़ी, सह मीडिया प्रभारी अनीता नैथानी, रेखा पांडे, रीता कलखुंडिया, पद्मा पोखरिया, पुष्पा जोशी, पुष्पा यादव, रेनू चंद, कमला चंद, रेखा बिष्ट, मीनाक्षी गड़कोटी, बबीता वर्मा, पुष्पा खर्कवाल आदि मौजूद रहीं।