चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : लाला चम्बाराम इंटर कॉलेज के यश अवस्थी ने हासिल किए 469 अंक, जिला टॉप किया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर के लाला चम्बाराम विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कालेज के विद्यार्थी यश अवस्थी ने इंटर में 93.80 फीसदी अंक प्राप्त पर जिला टॉप किया। यश के पिता दीपक अवस्थी दुकानदार हैं और माता गृहणी हैं। उन्होंने हिंदी में 93, अंग्रेजी में 97, गणित में 96, भौतिक विज्ञान में 97 तथा रसायन विज्ञान में 86 अंक प्राप्त किए। यश ने प्रदेश में 17वां स्थान प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वे नियमित छह घंटे पढ़ाई करते थे। उनका सपना शिक्षक बनने का है। यश ने 10वीं कक्षा में भी 96.20 अकं प्राप्त कर प्रदेश की मैरिट लिस्ट में 17वां स्थान और जनपद मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया गया है।

विद्यालय के दूसरे छात्र मयंक जोशी पुत्र ललित मोहन जोशी निवासी नायकगोठ ने 92.80 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी 91, अंग्रेजी 88, गणित 98, रसायन विज्ञान 90, भौतिक विज्ञान 97 अंक प्राप्त कर 500 में से 464 अकं प्राप्त किये। मयंक ने प्रदेश में 23 वां स्थान प्राप्त किया। मयंक जोशी ने बताया कि वह प्रत्येक दिन 8 घंटे विद्या अध्ययन करते थे और उन्होंने सरकारी सेवा पर शिक्षक बनने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया गया है। मयंक के पिता ललित मोहन जोशी पंडित हैं। माता धारणा जोशी गृहणी हैं। वह पैत्रक गांव लोहाघाट के बापरू में रहती हैं। दोनों छात्रों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रधानाचार्य कृष्णावर्धन जोशी, संरक्षक डॉ देवी दत्त जोशी, मदन बोहरा सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Ad Ad
Ad Ad