खड़गे की टिप्पणी पर चम्पावत में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं; जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में छतार में जताया विरोध
चम्पावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छतार में कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी पार्टी की कार्यप्रणाली को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का अपमान पूरे देश का अपमान है और जनता कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पार्टी की नीतियों और सोच को उजागर करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन के जरिए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, दर्जा मंत्री सुभाष बगौली, हेमा जोशी, किरण देवी, मुकेश महराना, श्याम नारायण पांडे, राजशेखर जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता सतीश पांडे, शंकर पांडेय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, पूरन मेहरा, राजू गड़कोटी, कैलाश अधिकारी, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, कैलाश बोहरा, राकेश बोहरा, गिरीश कुंवर, देवेंद्र पाटनी, कमलेश भट्ट, तुलसी कुंवर, जगदीश बोहरा, जगदीश जोशी, नंदन तड़ागी, सचिन जोशी, प्रकाश बिनवाल, गुमान बोरा, बब्लू देव, गौरव पांडे, सरोज चंद, विनिता फर्त्याल, सुनीता मुरारी, नरेश करायत, बलवंत गिरी, नवीन भट्ट, टीका सिंह, मुकेश जोशी, सूरज कुमार, सूरज प्रहरी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, दलीप सिंह, नीरज बोहरा, दीपा जोशी, नितिन मंगला, राजू बिष्ट, पवन नाथ, महेश भट्ट और मोहन भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

