चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय चम्पावत में योग सत्र, स्वच्छता अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय चम्पावत परिसर में योग एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के अध्यक्ष एवं जिला जज Anuj Kumar Sangal की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट Niharika Mittal Gupta तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण Vishal Goyal की गरिमामयी उपस्थिति रही।

योग कार्यक्रम में अनुभवी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारियों, जिला बार संघ के अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों तथा पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग सत्र के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। योगाभ्यास के उपरांत Uttarakhand State Legal Services Authority के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर से छतार पुल तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, पीएलवी, Universal Green Inter College के एनसीसी कैडेट्स तथा नगरपालिका कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Ad Ad

प्रतिभागियों ने छतार पुल तक के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ जन-जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला जज अनुज कुमार संगल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग और स्वच्छ वातावरण दोनों समान रूप से आवश्यक हैं तथा नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।