उत्तराखण्ड

अल्टो कार नदी में समाई, एक की मौत एक घायल

ख़बर शेयर करें -

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा में जा समाई। कार में दो युवक सवार थे। जिनमें एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह थल-मुनस्यारी मार्ग में घटीगाड़ के निकट मंगलवार की सुबह अल्टो कार अनियंत्रित होकर राम गंगा नदी में गिर गई। जिसमे कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है बागेश्वर के नामती चेताबगड़ निवासी 25 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र भूपाल सिंह गांव के ही एक अन्य 19 वर्षीय युवक भरत सिंह के साथ अल्टो से थल गया था। वापस लौटते समय घटी गाड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में लुढ़कते हुए रामगंगा नदी में गिर गई। दुर्घटना में मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भरत सिंह कार से छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मृतक एवं घायल को बाहर निकाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल ले गया है पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दी गई है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड