उत्तराखण्डनवीनतम

उत्तराखंड # पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, दो की दर्दनाक मौत और दो घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुड़की के कलियर थाना इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। हादसे में झुलस कर दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग व पुलिस की टीम पहुंचीं। जिन्होंने बचाव और राहत कार्य किया झुलसे हुए मजदूरों को अस्पताल भिजवाया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूर झुलस कर दम तोड़ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक माहीग्राम स्थित जाकिर कलियर मुंबई वाले मदरसे के पीछे एक पटाखा फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। दोपहर लंच के समय तकरीबन आधा दर्जन महिलाएं अपने घर चली गई थीं। इस दौरान वहां जोर का धमाका हुआ और फैक्ट्री में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से भगदड़ मच गई। आग ने वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में लिया। अचानक लगी भयंकर की चपेट में आने से दो लोगों की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए हैं। जिनको पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने अस्पताल भिजवाया और आग पर किसी प्रकार से काबू पाया। मृतकों के नाम रिंकू और सोनू बताया जा रहे है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है कि पटाखा फैक्ट्री स्वामी के पास लाइसेंस था या नहीं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड