उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

उत्तराखंड में तीरथ कैबिनेट के 11 मंत्रियों ने ली शपथ

ख़बर शेयर करें -
Image

उत्तराखंड में सरकार एवं पार्टी का मुखिया बदलने के बाद आखिरकार आज शुक्रवार शाम को राजभवन में आठ कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में सतपाल महाराज, वंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, विशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविन्द पांडेय, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं यतीश्वरानंद शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Image

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड