जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

छीनीगोठ में आज से शुरू होगी रामलीला, सुबह महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। निकटवर्ती ग्राम छीनीगोठ में आज से रामलीला का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे पहले छीनीगोठ की महिलाओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह कलश यात्रा निकाली। छीनीगोठ की होली सेवा समिति की ओर से गत वर्षों तक महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता था। इस वर्ष राम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के चलते होली सेवा समिति द्वारा 10 दिवसीय रामलीला मंचन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज गुरुवार को होना है। इससे पहले सुबह गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान पूजा जोशी, होली सेवा समिति के वरिष्ठ संरक्षक बंशीधर चौड़कोटी व सचिव मुकेश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर शारदा घाट से कलश में जल भरकर भगवान भोले शंकर एवं राम चंद्रजी के भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। वहीं होली सेवा समिति के सचिव मुकेश जोशी ने बताया कि आज शाम आठ बजे इंजीनियरिंग कॉलेज छीनीगोठ के समीप शिव मंदिर में 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। रामलीला का उद्घाटन पूर्णागिरि तहसील टनकपुर के उप जिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा में पूजा जोशी, मोहनी चंद, माया पचौली, मनीषा जोशी, इंद्रा देवी, ममता जोशी, ईश्वरी देवी, गीता देवी, कमला देवी, पूजा देवी, आशा देवी, उर्मिला चंद आदि शामिल रहीं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड