उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

उत्तराखंड को मिला नया #TSR / तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानिए इनके बारे में

ख़बर शेयर करें -
Image

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का अलग मुख्यमंत्री चुना गया था। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम का एक लाइन का प्रस्ताव रखा गया है। जिसका समर्थन सभी विधायकों ने किया। तीरथ सिंह रावत सांसद हैं। वे विधायक भी रह चुके हैं। वे प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। अब वे राज्यपाल से मिलेंगे और गुरुवार को 11 बजे उनका शपथ ग्रहण होगा। बता दें, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जो नाम दौड़ में बताए जा रहे थे, वे थे धन सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय भट्ट और सतपाल महाराज, लेकिन पार्टी आलाकमान ने तीरथ सिंह रावत पर भरोसा जताया। विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के दो पर्यवेक्षक, डॉ. रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच चुके थे और दोनों ने इसका औपचारिक ऐलान किया।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड