बनबसा

बनबसा में 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाई

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी में लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक फागपुर निवासी 18 वर्षीय आयुषी ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह परिजनों ने किशोरी को मृत अवस्था में फंदे से लटकते पाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। बनबसा थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि छात्रा की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुषी इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटी थी।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड