मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुर्सी संभालने से पहले झुक कर किया नमन, तस्वीरें देखें
![](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HotelShiva.jpeg)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रिमंडल गठन के बाद आज पूरे विधि-विधान और पूजा पाठ के साथ सचिवालय में अपनी कुर्सी संभाल ली है। कुर्सी संभालने के दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह बेहद दिलचस्प हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूजा पाठ के बाद सीएम की कुर्सी को झुक कर नमन किया। सीएम के कुर्सी संभालने के बाद अब सबकी नजर मंत्रिमंडल में कामकाज के बंटवारे पर टिक गई है। कहा जा रहा है कि ज्यादातर मंत्रियों के विभाग पुराने ही रखे जा सकते हैं। इसके साथ ही नए स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर भी नए मंत्री जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वही लोक निर्माण विभाग और आबकारी यह का भारी भरकम मंत्रालय मुख्यमंत्री रावत अपने पास ही रख सकते हैं। वही एक मंत्री पर कई विभाग होने के बाद अब इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिलेगा।
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/CM-UK-01.jpg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/CM-UK-02.jpg)