चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव के तहत गोरल चौड़ मैदान में भव्य व्यावसायिक मेले का उद्घाटन

चम्पावत। गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 7 मई को व्यावसायिक मेला शुरू हो गया। उद्घाटन सुबह 11 बजे गोरलचौड़ मैदान में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवसायिक मेले से हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायिक मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय भी किया जाएगा। इस मौके पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, रोहित बिष्ट, गौरव कलौनी, दिनेश बरदोला, नंदन तड़ागी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय, सुनील पुनेठा, ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे। मेले में बरेली, दिल्ली, पीलीभीत, मुरादाबाद, पश्चिम बंगाल, वर्धमान, हल्द्वानी समेत देश प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी पहुंचे हैं। मेले में खादी वस्त्र उद्योग हैंडलूम आदि की दुकान सजी हैं। साथ ही फूड स्टॉल पर फास्ट फूड के साथ हिमाचल का प्रसिद्ध सिडडू आदि भी स्लॉटों में बिक रहा है। 4 मई से 13 मई तक होने वाला गोल्ज्यू महोत्सव की तिथि में मौसम खराब होने से बदलाव किया गया है। अब मेले का समापन 13 के स्थान पर 16 मई को होगा। विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होंगी।



